Showing posts with label महिला स्वास्थ्य. Show all posts
Showing posts with label महिला स्वास्थ्य. Show all posts

वात रोग

वात रोग

          जो रोग शरीर में वायु के कारण पैदा होता है उसे वातरोग कहते हैं। वायु का दोष त्रिदोषों (वात, पित्त और कफ) में से एक मुख्य दोष हैं। यदि इसमें किसी प्रकार का विकार पैदा होता है तो शरीर में तरह-तरह के रोग पैदा हो जाते हैं जैसे- मिर्गी, हिस्टीरिया, लकवा, एक अंग का पक्षाघात, शरीर का सुन्न होना आदि।परिचय :

विभिन्न भाषाओं में नाम :


हिन्दी

वायु की बीमारियां।

अंग्रेजी

डिजीजेज ऑफ नर्वस् सिस्टम।

अरबी

वात बेमार, वायरोग।

बंगाली

बातरोग।

गुजराती

वानि बीमारी।

कन्नड़

वायु रोग।

मलया

वात रोगम्।

पंजाबी

वायु दे रोग।

तमिल

वात दे रोग।

तेलगु

वातरोगमुलु।

लक्षण     :

          वायु के कुपित होने पर संधियों (हडि्डयों) में संकुचन, हडि्डयों में दर्द, शरीर में कंपन, सुन्नता, तीव्र शूल, आक्षेप (बेहोशी), नींद न आना, प्रलाप, रोमांच, कूबड़ापन, अपगन्ता, खंजता (बालों का झड़ जाना), थकान, शोथ (सूजन), गर्भनाश, शुक्रनाश, सिर और शरीर के सारे भाग कांपते रहते हैं, नाक, लकवे से आधा मुंह टेढ़ा होना और गर्दन भी टेढ़ी होना या अन्दर की ओर धंस जाने जैसे लक्षण प्रकट होते हैं।

भोजन तथा परहेज :

1. लहसुन :
2. एरण्ड :
3. तिल :
4. निर्गुण्डी :
5. गाय का घी : 10 ग्राम गाय के घी में 10 ग्राम निर्गुण्डी के चूर्ण को मिलाकर खाने से कफ और वायु रोग दूर हो जाते हैं।
6. भेड़ का दूध : भेड़ के दूध में एरण्ड का तेल मिलाकर मालिश करने से घुटने, कमर और पैरों का वात-दर्द खत्म हो जाता है। तेल को गर्म करके मालिश करें और ऊपर से पीपल, एरण्ड या आक के पत्ते ऊपर से लपेट दें। 4-5 दिन की मालिश करने से दर्द शान्त हो जाता है।
7. काकजंगा : घी में काकजंगा को मिलाकर पीने से वातरोग से पैदा होने वाले रोग खत्म हो जाते हैं।
8. समुद्रफल :
8. जायफल : जायफल, अंबर और लौंग को मिलाकर खाने से हर तरह के वातरोग दूर होते हैं।
9. कौंच : कौंच के बीजों की खीर बनाकर खाने से वातरोग दूर हो जाते हैं।
10. नींबू :
11. असगन्ध :
12. अफीम : थोड़ी सी मात्रा में अफीम खाने से गठिया के तेज दर्द में आराम मिलता है।
13. नारियल :
14. आलू : कच्चे आलू को पीसकर, वातरक्त में अंगूठे और दर्द वाले स्थान पर लगाने से दर्द कम होता है।
15. राई :
16. चमेली : चमेली की जड़ का लेप या चमेली के तेल को पीड़ित स्थान पर लगाने या मालिश करने से वात विकार में लाभ मिलता है।
17. इन्द्रजौ : इन्द्रजौ का काढ़ा बनाकर उसमें संचन और सेंकी हुई हींग को डालकर वातरोगी को पिलाने से लाभ होता है।
18. आक :
19. मुलेठी :
20. आंवला : आंवला, हल्दी तथा मोथा के 50 से 60 मिलीलीटर काढ़े में 2 चम्मच शहद को मिलाकर दिन में 3 बार पीने से वातरक्त शान्त हो जाता है।
21. चित्रक : चित्रक की जड़, इन्द्रजौ, काली पहाड़ की जड़, कुटकी, अतीस और हरड़ को बराबर मात्रा में लेकर खुराक के रूप में सुबह-शाम सेवन करने से सभी प्रकार के वात रोग नष्ट हो जाते है।
22. अदरक : अदरक के रस को नारियल के तेल में मिलाकर वातरोग से पीड़ित अंग पर मालिश करना लाभकारी रहता है।
23. गाजर : गाजर का रस संधिवात (हड्डी का दर्द) और गठिया के रोग को ठीक करता है। गाजर, ककड़ी और चुकन्दर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से जल्दी लाभ होता है। यदि ये तीनों सब्जियां उपलब्ध न हो तो उन्ही का मिश्रित रस पीने से शीघ्र लाभ होता है।
24. अड़ूसा (वासा) : अड़ूसा के पके हुए पत्तो को गर्म करके सिंकाई करने से संधिवात, लकवा और वेदनायुक्त उत्सेध में आराम पहुंचता है।
25. अगस्ता : अगस्ता के सूखे फूलों के 100 ग्राम बारीक चूर्ण को भैंस के एक किलो दूध में डालकर दही जमा दें। दूसरे दिन उस दही में से मक्खन निकालकर वातरोग से पीड़ित अंग पर मालिश करें। इस मक्खन की मालिश खाज पर करने से भी लाभ होता है।
26. गिलोय :
27. मेथी :
28. इमली : इमली के पत्तों को ताड़ी के साथ पीसकर गर्म करके दर्द वाले स्थान पर बांधने से लाभ होता है।
29. अखरोट : अखरोट की 10 से 20 ग्राम की ताजी गिरी को पीसकर वातरोग से पीड़ित अंग पर लेप करें। ईंट को गर्म करके उस पर पानी छिड़क कर कपड़ा लपेटकर पीड़ित स्थान पर सेंक देने से पीड़ा शीघ्र मिट जाती है। गठिया पर इसकी गिरी को नियमपूर्वक सेवन करने से रक्त साफ होकर लाभ होता है।
30. पुनर्नवा : श्वेत पुनर्नवा की जड़ को तेल में शुद्ध करके पैरो में मालिश करने से वातकंटक रोग दूर हो जाता है।
31. शतावर :
32. कुलथी : 60 ग्राम कुलथी को 1 लीटर पानी में उबालें। पानी थोड़ा बचने पर उसे छानकर उसमें थोड़ा सेंधानमक और आधा चम्मच पिसी हुई सौठ को मिलाकर पीने से वातरोग और वातज्वर में आराम आता है।
33. नागरमोथा : नागरमोथा, हल्दी और आंवला का काढ़ा बनाकर ठंड़ा करके शहद के साथ पीने से खूनी वातरोग में लाभ पहुंचता है।
34. वायबिडंग : आधा चम्मच वायबिड़ंग के फल का चूर्ण और एक चम्मच लहसुन के चूर्ण को एकसाथ मिलाकर सुबह-शाम रोजाना खाने से सिर और नाड़ी की कमजोरी से होने वाले वात के रोग में फायदा होता है।
35. तुलसी : तुलसी के पत्तों को उबालते हुए इसकी भाप को वातग्रस्त अंगों पर देने से तथा इसके गर्म पानी से पीड़ित अंगों को धोने से वात के रोगी को आराम मिलता है। तुलसी के पत्ते, कालीमिर्च और गाय के घी को एकसाथ मिलाकर सेवन करने से वातरोग में बहुत ही जल्दी आराम मिलता है।
36. सोंठ :
37. अजवायन :
37. कूट : कूट 80 ग्राम, चीता 70 ग्राम, हरड़ का छिलका 60 ग्राम, अजवायन 50 ग्राम, सोंठ 40 ग्राम, छोटी पीपल 30 ग्राम और बच 20 ग्राम के 10 ग्राम भूनी हुई हींग को कूटकर छानकर रख लें। फिर इसमें 5 ग्राम चूर्ण को सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेने से वायु की बीमारी में लाभ होता है।
38. सौंफ : सौंफ 20 ग्राम, सोंठ 20 ग्राम, विधारा 20 ग्राम, असंगध 20 ग्राम, कुंटकी 20 ग्राम, सुरंजान 20 ग्राम, चोबचीनी 20 ग्राम और 20 ग्राम कडु को कूटकर छान लें। इस चूर्ण को 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम खाना खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ लेने से वात के रोगों में आराम मिलता है।
39. रास्ना : 50 ग्राम रास्ना, 50 ग्राम देवदारू और 50 ग्राम एरण्ड की जड़ को मोटा-मोटा कूटकर 12 खुराक बना लें। रोजाना रात को 200 मिलीलीटर पानी में एक खुराक को भिगों दें। सुबह इसे उबाल लें। जब पानी थोड़ा-सा बच जायें तब इसे हल्का गुनगुना करके पीने से वातरोग में आराम मिलता है।
40. नमक :
41. महुआ : महुआ के पत्तों को गर्म करके वात रोग से पीड़ित अंगों पर बांधने से पीड़ा कम होती हैं।
42. मूली : मूली के रस में नींबू का रस और सेंधानमक को मिलाकर सेवन करने से वायु विकार से उत्पन्न पेट दर्द समाप्त होता है।
43. प्याज : वायु के कारण फैलने वाले रोगों के उपद्रवों से बचने के लिए प्याज को काटकर पास में रखने या दरवाजे पर बांधने से बचाव होता हैं।
44. अजमोद : मूत्राशय (वह स्थान जहां पेशाब एकत्रित होता हैं) में वायु का प्रकोप होने पर अजमोद और नमक को साफ कपड़े में बांधकर नलों पर सेंक करने से वायु नष्ट हो जाती है।
45. अमलतास :
46. पोदीना :
47. फालसे : पके फालसे के रस में पानी को मिलाकर उसमें शक्कर और थोड़ी-सी सोंठ की बुकनी डालकर शर्बत बनाकर पीने से पित्तविकार यानि पित्तप्रकोप मिटता है। यह शर्बत हृदय (दिल) के रोग के लिए लाभकारी होता है।    
48. तेजपत्ता : तेजपत्ते की छाल के चूर्ण को 2 से 4 ग्राम की मात्रा में फंकी लेने से वायु गोला मिट जाता है।

फेलोपियन ट्यूब कैंसर क्या है, इसकी जाँच एवं उपचार (What is Fallopian Tube Cancer, its tests and treatments in hindi

"फेलोपियन ट्यूब ( fallopian tube) का कैंसर भी अंडाशय (Overies) के कैंसर की तरह ही खतरनाक होता है और लक्षण भी वेसे ही होते हैं। इसका एक मात्र इलाज सर्जरी है। अन्यथा बढ जाने पर यह पूरे पेट में फैल सकता है।"
फेलोपियन ट्यूब क्या है? What is Fallopian Tube in Hindi?
Fallopian-Tube-Cancer

महिलाओं के गर्भाशय के दोनों ओर अंडाशय होती है। गर्भाशय और अंडाशय को मिलाने वाली दो पतली ट्यूब (नाल) को ही फेलोपियन ट्यूब कहते हैं जो अंडों को उसके अंडाशय (Overies) से उसके गर्भाशय (Uterus) तक ले जाती है जहाँ अंडे या तो पुरुष शुक्राणु से निषेचित (Fetilized) होती है या फिर मासिक धर्म (menstruation) के दौरान बाहर निकाल जाती है।

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) और यूटेरस के कैंसर (Utreus Cancer) के बाद फेलोपियन ट्यूब में होनेवाला कैंसर भी बहुत ही खतरनाक है। इसके ब्लॉक होने पर बाँझपन का भी खतरा होता है। कैंसर का यह प्रकार इस ट्यूब में ही विकसित होता है।
कैसे होता है यह कैंसर
हमारे शरीर में नई कोशिकाओं का विकास निरंतर होता रहता है जो पुरानी और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं का स्थान लेती रहती है। परंतु जब किसी अंग में इन कोशिकाओं का विकास किसी कारण से असामान्य ढंग से होने लगता है, तो उस अंग में ट्यूमर का निर्माण होता है। इस तरह बने कुछ ट्यूमर बहुत ही घातक होते हैं। अतः जब किसी महिला के फिलोपियन ट्यूब में ट्यूमर का निर्माण होता है तो इससे उस महिला में फेलोपियन ट्यूब कैंसर की शुरुआत होती है। इस ट्यूमर में अधिक वृद्धि होने पर कैंसर पेट में भी फैलने की संभावना होती है। 

यह कैंसर 18-88 साल के महिलाओं में हो सकता है, जबकि 40-65 साल की महिलाओं में होने की ज्यादा संभावनाएं होती है। हालांकि कैंसर का यह प्रकार बहुत ही असामान्थ होता है। कुछ महिलाओं में यह कैंसर आनुवंशिक होता है, तो कुछ में जीवनशैली के कारण यह विकसित होता है। बीआरसीए 1 या बीआरसीए 2 जिन्सवाली महिलाओं में इसके होने का खतरा अधिक रहता है।

फेलोपियन ट्यूब कैंसर के लक्षण (Symptoms of Fallopian Tube Cancer in Hindi)

  • बहुत ज्यादा रक्त स्राव होना, खास कर मोनोपॉज (Menopause) के बाद (मासिक धर्म बंद होने के बाद)।
  • पेट में असहनीय दर्द होना या पेट में तेज दबाव का अहसास होना।
  • सफेड या गुलाबी रंग का द्रव अनियंत्रित रूप से निकलना।
  • पेट पर अतिरिक्त चर्बी जमना आदि।

अत : ऐसे लक्षण दिखने पर सावधानी बरते और तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

जाँच एवं उपचार (Test and Treatment)
चूँकि यह बहुत ही असामान्य कैंसर है इसलिए जब भी पेट की कोई समस्या होती है तो डॉक्टर इसे दूसरी समस्या से जोड़ते हैं क्योकि पेट गर्भाशय में ट्यूमर, संक्रमण ओवेरियन ट्यूमर या एडोमेट्रियल कैंसर के कारण भी यही लक्षण दिखाई देते है। इसकी पुष्टि के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। अगर ब्लड टेस्ट में सीए-125 का स्तर बहुत अधिक है तो यह फंलोपियन ट्यूब के कैसर का संकेत हो सकता है। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्केन के जरिये इस रोग की पुष्टि होती है। अल्ट्रासाउंड के जरिये यह भी पता लगाया जाता है कि कहीं पेल्विक क्षेत्र में ट्यूमर का विकास बहुत अधिक तो नहीं हो गया है।

सर्जरी (Surgery):- सर्जरी के जरिये फैलोपियन ट्यूब को निकाल दिया जाता है नहीं तो यह दूसरे अंगो को भी प्रभावित कर सकता है। इस सर्जरी को करने के बाद ओवेरियन कैंसर (ovarian cancer) का खतरा भी कम होता है क्योकि माना जाता है कि ओवेरियन कैंसर की उत्थति भी फेलोपियन ट्यूब से ही होती है। रोग से बचने के लिए अगर आपके घर में  किसी को यह समस्या हुई है तो आप नियमित जायं कराती रहैं।

यदि गर्भधारण में समस्या आ रही है तो ये जाँच अवश्य कराएं

जीवन शैली में परिवर्तन के साथ आज महिलाओं में बांझपन (Infertility)  की समस्या भी काफी बढ़ रही है। लगभग 20-25 प्रतिशत दंपति इस समस्या से ग्रसित है। समय के साथ यह समस्या बढ़ती ही जा रही है जिसका एक कारण यह भी है की समय रहते ये दंपति डॉक्टर से संपर्क नहीं करते हैं और न ही इससे संबन्धित जाँच ही समय रहते कराते हैं, इसके कारण उनके रिश्ते और मानसिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित होते हैं।। यदि समय पर दंपति का शारीरक जाँच हो तो इस समस्या से बचा जा सकता है। 

एक तिहाई मामलों में बांझपन (Infertility) के लिए महिलाओं के शरीर के कई रोग ज़िम्मेवार होते हैं। अतः इसके लिए महिलाओं को शारीरक जाँच भी कई करवाने पड़ सकते हैं। शादी के एक साल तक दंपति को गर्भधारण (Pregnancy) की कोशिश करनी चाहिए। यदि एक साल के बाद भी गर्भधारण में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो अथवा गर्भधरण (Pregnancy) नहीं कर पा रही है तो दंपति को तुरंत किसी अच्छे स्त्री रोग विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लेनी चाहिए। 

कब कराएं बांझपन (Infertility) से संबन्धित जाँच (Test)

अधिकतर देखा गया है कि बहुत से दंपति इंतजार में ही समय बर्बाद करते हैं। यह भी देखा गया है की कई दंपति वैवाहिक जीवन के शुरुआती कुछ सालों में गर्भधारण नहीं करना चाहते हैं। ऐसे स्थिति में यदि उस दंपति में किसी भी प्रकार के गर्भधारण (Pregnancy) संबन्धित समस्या मौजूद होती है तो या तो वह बढ़ जाती है या फिर उसका समय रहते जाँच एवं इलाज नहीं हो पता है। 

बांझपन के जांच की शुरुआत डॉक्टर एचएसएफ यानि हसबैंड सिमेन फ्लूड की जांच से शुरू कराते हैं क्योंकि यह बहुत ही मामूली जांच है, जिसमें मामूली सा खर्च आता है और एक तिहाई जोड़े में इसी में खराबी पायी जाती है। इसके बाद ही स्त्री की जांच होती है। महिलाओं से संबन्धित कुछ प्रमुख जांच इस प्रकार हैं 

कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी): इस जांच से शरीर में रेड ब्लड सेल्स, व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स का पता चलता है। इससे कई प्रकार के इन्फेक्शन, एनीमिया और रक्त से जुड़ी अन्य समस्याओं की पहचान में मददगार है। इस जांच से आइवीएफ में भी सहायता मिलती है।

ब्लड शूगर: रेंडम ब्लड शूगर पहले किया जाता है। इसमें गड़बड़ी पाये जाने पर, खाली पेट और खाने के 2 घंटे बाद टेस्ट करते हैं । यह भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि ब्लड शूगर लेवल न सिर्फ प्रेग्नेंसी के चांस को प्रभावित करता है बल्कि बार-बार गर्भपात (miscarriage) का कारण भी बनता है।

इएसआर: ये पुराने इन्फेक्शन, टीबी और एनिमिया की जांच में सहायक होता है। टीबी भारत में इन्फर्टिलिटी का बहुत बड़ा कारण है।

हॉर्मोनल टेस्टिंग: बांझपन (Banjhpan) में हॉर्मोन में गड़बड़ी भी जिम्मेवार होती है। इससे सारी बीमारियों का पता चलता है। टीएसएच, एफएसएच, एलएच, प्रोलेक्टिन, खास हॉर्मोन है। इससे पीसीओडी यानि पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम नाम की बीमारी का पता चलता है। इससे बीमारी में स्त्रियों का वजन अधिक होता है और वे गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। थायरॉयड रोग में भी गर्भधारण की समस्या (Pregnancy problem) होती है। प्रोलेक्टिन की अधिक मात्रा रहने से ये अंडे बनानेवाले हॉर्मोन में गड़बड़ी होने से अंडे नही बन पाते हैं। इसी कारण इसके लिए हॉर्मोन की जांच भी जरूरी है।

अल्ट्रासाउंड: इससे गर्भाशय में गड़बड़ी या अंडाशय में गड़बड़ी का पता चलता है। इसके अलावा इससे फोलिक्यूलोमेट्री भी की जाती है जो मासिक के 9वें दिन से शुरू की जाती है और एक-एक दिन छोड़ कर होती है। तब तक अंडे फटते हैं। यदि यह नही फटता है, तो उस स्त्री में अनओव्यूलेशन है. यानी अंडे नहीं बनते हैं।

एचएसजी: जो मासिक के 7वें से 10वें दिन के बीच किया जाता है। इससे गर्भाशय और उसके रास्ते के सही होने का पता चलता है।

यदि टीबी की आशंका हो, तो टीबी पीसीआर नाम की जांच मासिक के रक्त से करनी चाहिए।

एएमएच (एंटी मुलेरियन हॉर्मोन): यह हॉर्मोन ओवेरियन फॉलिकिल से निकलता है। यह उम्र के साथ घटता है। इसकी कम मात्रा के होने से भी बांझपन की पुष्टि होती है।

क्या है मासिक धर्म के दौरान हेवी ब्लीडिंग के कारण ( Heavy bleeding during Periods - Menorrhagia in hindi)

अक्सर कई महिलाओं में पीरियड्स (Masik dharam) के दौरान हेवी ब्लीडिंग (heavy bleeding) (खून का अधिक बहाव) की शिकायत होती है। इस अवस्था को मोनोरेजिया (Menorrhagia) कहते है। इस समस्या के कई कारण हो सकते हैं।
Heavy-bleeding-during-periods
हॉर्मोन का असंतुलन :- हेवी ब्लीडिंग का एक मुख्य कारण अंडाशय से उत्सर्जित होने वाले हॉर्मोन में असंतुलन है। अंडाशय, मुख्यतः एस्ट्रोजेन (Estrogen) और प्रोजेस्टेरोन (Progesterone) नामक हार्मोन का निर्माण करती है जो महिलाओं के मासिक धर्म (Masik Dharm) को नियंत्रित करने के लिए उत्तरदायी होती है। जब इन हार्मोन्स में असन्तुलन उत्पन्न होती है तो हेवी ब्लीडिंग की समस्या होती है।  यह अक्सर मेनोपॉज (menopause) (मासिक धर्म (Masik Dharm) बंद होने की अवस्था) के दौरान होता है लेकिन कुछ युवतियों में भी यह हो सकता है।

यूटेराइन फाइब्रॉइड ट्यूमर्स:- यह भी हैवी ब्लीडिंग होने का एक प्रमुख कारण है। इसमें आम तौर गर्भाशय (uterus) में एक या एक से अधिक बिनाइन ( नॉन कैंसरस) ट्यूमर का निर्माण हो जाता है। यह अधिकतर 30 से 40 वर्ष की महिलाओं में गर्भाशय (uterus) में होता है। इसका उपचार मायोमेक्टोमी (myomectomy), इडॉमेट्रिक्ल एब्लेशन द्वारा किया जाता है।
सर्वाइकल पॉलिप्स (cervical polyps):- गर्भाशय (uterus)के निचले हिस्से को गर्भाशय ग्रीवा (cervix)कहते हैं। गर्भाशय और योनि के बीच में चिकनी, लाल अंगुलिनुमा आकृति विकसित होती है जिसे ही पॉलिप्स कहते हैं। पॉलिप्स मुख्यतः संक्रामण के कारण हो सकता है। यह भी ब्लीडिंग का कारण है। इसका उपचार एंटीबायोटिक्स से होता है।

पेल्विक इंफ्लेमेट्री डिजीज (pelvic implementary disease):- यह यूटेरस, फेलोपियन ट्यूब (fallopian tube) या सर्विक्स में इंफेक्शन के कारण होता है। इंफेक्शन मुख्यतः यौन संक्रामक रोगों के कारण होता है। इसका उपचार भी एंटीबायोटिक द्वारा होता है।

इसके अलावा सर्वाइकल कैंसर, इंडोमेट्रिराल कैंसर के कारण भी हेवी ब्लीडिंग की शिकायत होती है। सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपीलोमा वायरस के कारण होता है। इसका उपचार सर्जरी, कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के जरिये होता है। वहीँ इंडॉमेट्रियल कैंसर का उपचार हिरट्रेक्टोमी, कीमोथेरेपी या रेडिएशन।

महिलाओं के मूत्राशय में होने वाले संक्रमण (इन्फ़ैकशन) है यूटीआई (Urinary Tract Infection)

यूटीआई (Urinary Tract Infection in hindi) क्या है?
यह महिलाओं के मूत्राशय में होने वाला संक्रमण (Infection) होता है जो आंतों में पाये जाने वाले 'इ कोलाइ' बैक्टीरिया के कारण होता है। यदि हम अपने गुप्तांगों की साफ-सफाई अच्छी तरह नहीं करते हैं तो आंतों में स्थित यह बैक्टीरिया (Bacteria) मलद्वार के रास्ते आकर मूत्रद्वार में प्रवेश कर जाता है और मूत्राशय को संक्रमित कर देता है। लगभग 35% महिलाएं अपने जीवन में कभी-न-कभी इस बैक्टीरिया से संक्रमित अवश्य होती है। 

मूत्र मार्ग से होते हुए यह बैक्टीरिया मूत्राशय को और धीरे-धीरे गुर्दे (किडनी) को भी संक्रमित कर देता है जो मरीज के लिए गंभीर स्थिति होती है। जब पेशाब के प्रति मि०ली० में 01 लाख जीवाणु हों, तो यह अवस्था यूटीआई (UTI) कहलाती है। प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान होर्मोंस में बदलाव व बढ़ते गर्भाशय (Uterus) में कई बदलाव आते हैं जिससे भी यूटीआई (UTI) होने की संभावना बढ़ जाती है। अतः गर्भावस्था में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। मुख्यतः 2% से 11% गर्भवती महिलाओं (Pregnant women) में यह संक्रामण (infection) होता है। गंभीर अवस्था में इसका इलाज एंटीबायोटिक की सहायता से किया जाता है।
यूटीआइ के लक्षण (symptoms of Urinary Tract Infection in hindi)
  • पेशाब बार-बार होना
  • बुखार आना
  • पेशाब में जलन होना
  • पेशाब तीव्रता से लगना और उसे रोक न पाना
  • पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द होना
  • पेशाब में दुर्गंध, पीलापन, खून दिखना, यौन संपर्क में पीड़ा आदि

यदि गर्भवती महिला को यूटीआई हो जाए तो जच्चे और बच्चे पर असर :

  • समय से पहले जन्म
  • कमजोर बच्चा
  • मां में उच्च रक्तचाप
  • एनिमिया
  • गर्भाशय में संक्रमण

प्रेग्रेंसी में गर्भाशय और पेशाब की नियमित जांच कराएं। शुगर और प्रोटीन की भी जांच करवाएं, मूत्र में बैक्टीरिया अधिक होने पर इलाज जरूरी है।

यदि आपको शुरुआती समय में इस संक्रामण का पता न चले या यदि आप इसकी अनदेखी कर देते हैं तो संक्रामण गुर्दे (किडनी) तक पहुँच जाती है। किडनी (Kidney) में संक्रामण पहुँचने पर आपको निम्नांकित लक्षणों पर अवश्य ध्यान देना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। 
  • शरीर मे कंपकपी लगना
  • तेज बुखार आना
  • उल्टी होना
  • पसली के निचले हिस्से में दर्द होना

अगर आप कुछ छोटी-छोटी बातों को अपने दिनचर्या में शामिल करतें हैं तो यूटीआई से आप अपना बचाव कर सकते हैं:

  • पानी अधिक पिएं
  • कॉफी, अल्कोहल, धूम्रपान का सेवन न करें
  • मूत्र द्वार की साफ-सफाई का ध्यान रखें
  • पीरियड के समय नैपकिन को समय से बदले
  • पेशाब देर तक न रोकें
  • यौन संपर्क के तुरंत बाद पेशाब करें


यूटीआई होने के ये मुख्य कारण हो सकते हैं:
  • प्रेग्नेंसी में शारीरिक परिवर्तन से
  • किडनी स्टोन
  • शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता का कम होना, जैसे-डायबिटीज, एनिमिया, एड्स आदि होने पर
  • पेशाब जब पूरी तरह मूत्राशय से खाली न हो पाये, जैसे-मेनोपॉज, स्पाइनल कार्ड इज्यूरी के कारण
  • कैंसर की दवाइयों के सेवन से
[Tag: Pregnancy ke dauran hone vale bimari, Mahilaon me hone wale sharirik samsya, Garbhavastha me hone vale rog, Mahila svasthya]

प्रेग्नेंसी के दौरान कमर दर्द पर क्या उपाय करें

प्रेग्नेंसी में कमर दर्द के लिए ये उपाय अपनाएं (Back pain during pregnancy home remedies in hindi)

प्रेग्नेंसी में कमर दर्द (Garbhavastha me kamar dard) होना आम बात है। यह समस्या 70% प्रेग्नेंट महिलाओं में होती है। इस अवस्था में कमर पर अधिक दबाव के कारण ही दर्द होता है। इसके अलावा यूटीआइ, कब्ज, गलत पोश्चर में बैठने, कम सक्रिय रहने और व्यायाम की कमी से भी यह होता है। इससे निजात पाने के लिए लोग अक्सर घर में ही इसका उपाय करते हैं, लेकिन बेहत्तर यही होता है कि इसके लिए डॉक्टर की सलाह ली जाये क्योंकि यह जाय क्योंकि यह ऑस्टियोपोरोसिस डिस्क के रोग और वर्टिब्रल ऑस्टियो आर्थराइटिस के कारण हो सकता है। इससे तुरंत निजात पाने के लिए लोग अक्सर क्रीम या हल्की मालिश का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अधिकतर लोग हॉट वाटर बैग से सिकाई करते हैं। लेकिन अधिक गरम सिकाई से फयदे की जगह नुकसान हो सकता है। हालांकि यह दर्द से निजात पाने का प्राकृतिक तरीका है। सिंकाई के कारण ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और मांसपेशियों को राहत मिलती है। इससे दर्द और थकान दूर होती है। 
Back pain during pregnancy

सिकाई के लिए इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:-

  • पानी उतना ही गरम रखें जितना आप सह सकें।
  • यदि थोड़ा भी अधिक गरम लगे, तो तुरंत उसे हटा लें।
  • इसका प्रयोग मात्र 15-20 मिनट के लिए करें। दोबारा प्रयोग चार घंटे के बाद करें।
  • पानी गरम करते समय कभी भी इसे उबलने न दें।

इलेक्ट्रिक हीट पैक का प्रयोग कर रहे हों, तो तापमान अधिक बढने से पहले उसे स्वीच ऑफ करें। इसके अलावा सीधा बैठे, हल्का व्यायाम करें, हीलवाली चप्पलों के बजाय फ्लैट चप्पलों का प्रथोग करें।

प्रसव उपरांत हो सकता है खून की कमी (Postpartam animia in hindi)

प्रसव के उपरांत हो सकता है पोस्टपार्टम एनीमिया (Postpartam animia in hindi)

प्रसव उपरांत महिलाओं में कई प्रकार की समस्याएं होती है। ऐसा इस दौरान शरीर में आनेवाले कई परिवर्तन के कारण होता है। ऐसी ही स्थिति में 'पोस्टपार्टम एनिमिया' (Prasav ke uprant khoon ki kami) की शिकायत होती है।  

डिलिवरी के एक से डेढ़ माह के बाद यदि हीमोग्लोबिन (hemoglobin) की मात्रा 12 ग्राम प्रति डीएल से कम रहता है, तो इस अवस्था को पोस्टपार्टम एनिमिया (postpartam animia) कहते हैं। महिलाओं के शरीर से लोहे का कुछ अंश बच्चे में जाता है। समान्यत: यह देखा जाता है कि प्रसव के बाद शरीर में खून (Prasav ke baad khoon ki kami) की मात्रा में बृद्धि होती है। स्तनपान कराने के दौरान पीरियड भी नहीं होता है। इससे शरीर में खून बना रहता हैं। वैसे भी बच्चे के जन्म होने के बाद मां एवं परिवारजनों का ध्यान बच्चे में लग जाता है। एक अध्ययन में पाया गया है कि डिलिवरी के बाद 30% महिलाओं में पोस्टपार्टम एनिमिया होता है।
Postpartam animia in hindi

क्या है प्रमुख लक्षण

आम तौर पर शुरुआत में इसके  लक्षण पता नहीं चलते हैं। इस रोग में कमजोरी होना, सिर में दर्द रहना, चक्कर आना, थोड़ा चलने पर सांस फूलना, धड़कनं बढ़ जाना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा चिड़चिड़ापन भी महसूस होता हैं। किसी भी काम में मन नहीं लगता है। काम करते समय ध्यान भटकता है। बाल झड़ने लगते हैं। कुछ महिलाओं में दूध न उतरने की भी शिकायत होती है। डिप्रेशन और संक्रमण आदि के लक्षण भी देखने को मिलते हैं।

क्या है इसका उपचार

अधिक-से-अधिक आयरन युक्त फूड लें। इससे प्राकृतिक रूप से आयरन की कमी दूर होती है। इससे साइड इफेक्ट का भी खतरा नहीं होता है। बच्चे को स्तनपान कराएं। आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां तीन महीने तक लें। यदि आयरन की गोलीयां लेने में किसी प्रकार की कोई परेशानी हो, या इससे साइड इफेक्ट होने का खतरा हो, तो आयरन का इंजेक्शन भी लिया जा सकता है। इस अवस्था में पेट के कीड़े होने की आशंका भी होती है। यदि इसकी शिकायत हो, तो इसकी दवा अवश्य लेनी चाहिए।

किन्हें हो सकता है 

 गर्भावस्था के बाद एनिमिया होने के कई कारण होते हैं। इनमें कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:-
  • वैसी महिलाएं, जो प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां ठीक से नहीं लेती है।
  • महिला को पहले से एनिमिया हो और प्रसव के बाद अधिक प्लीडिंग हुई हो।
  • बच्चों के बीच अंतर नही रखने पर भी यह समस्या हो सख्ती है।
  • वजन अघिक रहना भी एक कारण है।
  • कम उम्र में मां बनने से।
  • जुड़वा बच्चे होना भी इसका एक कारण है।
यदि आपके साथ ये समस्याएं हो, तो आपको इस प्रकार के एनिमिया का खतरा ज्यादा होता है। इसकी जांच हीमेटोक्रेट के माध्यम से की जाती है। इस समस्या से बचने के लिए डिलिवरी के 6 सप्ताह के भीतर ही हीमोग्लोबिन की जांच (Hemoglobin test) करा लें।