फ्रिज में क्या नहीं रखना चाहिए

खाने-पीने की चीजों को खराब होने से बचाने के लिए हम उन्हें फ्रिज में स्टोर कर देते हैं, लेकिन आपको यह जानने की जरूरत है की कई चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें फ्रिज में स्टोर करना सही नहीं है। ऐसा करने से वे खराब हो सकती हैं या पहले से स्टोर की गई चीजों  को खराब कर सकती है।

केला: केले लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर करने से बहुत जल्दी और ज्यादा पाक जाते हैं। इसके पोषक तत्व में भी कमी हो जाती है। इसके अलावा, फ्रिज में रखे केले को खाने से कफ की समस्या भी हो सकती है।

कॉफी: कॉफी बीन्स को कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इससे फ्रिज में उपस्थित अन्य पदार्थों की महक कॉफी में लग जाती है। जैसे कॉफी को फ्रिज में रखा जाये, तो यह उसमें उपस्थित अन्य पदार्थों जैसे सब्जी आदि की महक को एब्जोर्ब कर लेता है। इससे पूरी कॉफी खराब हो जाती है।

लहसुन: बेहतर होगा लहसुन को आप कमरे के नॉर्मल टेंपरेचर में ही स्टोर करें। फ्रिज में रखने के 12 घंटे बाद ही लहसुन सूखने लग जाता है और उसका स्वाद भी खत्म हो जाता है।

टमाटर: फ्रिज का तापमान बहुत कम होता है और बेहद कम तापमान में टमाटरों का प्रकृतिक स्वाद खराब हो जाता है। साथ ही, उन्हें पकाने में अतिरिक्त गैस खपत होता है।

प्याज: प्याज को लंबे समय तक फ्रिज में स्टोर करने से उसमें फुफंद लग सकता है। इसकी महक से फ्रिज में राखी बाकी सामान भी खराब हो सकता है। अगर काट कर रखा जाये, तो इसकी परतें सूखने लगती हैं।

आलू: आलुओं को फिर्ज में स्टोर करने से उनमें मौजूद स्टार्च बहुत तेजी से क्षुगर में तब्दील होता है। अंधेरी जगहों में रखने से वे काफी समय तक बढ़िया रहते हैं। साथ ही उन्हें किसी वेंटिलेटेड स्थान में बिना धोये हुए रखना चाहिए।

शहद: शहद को फ्रिज से बाहर नॉर्मल टेंपरेचर में रखें, तो याह सालों तक खराब नहीं होगा, लेकिन अगर फ्रिज में स्टोर करके रखें, तो कम तापमान होने के कारण याह यह जम जाता है और जल्दी खराब हो जाता है।