Showing posts with label ब्यूटी टिप्स. Show all posts
Showing posts with label ब्यूटी टिप्स. Show all posts

दाद daad

दाद


           जिस व्यक्ति के शरीर में दाद निकलता है तो यह सबसे पहले सिर, हाथ-पैर, जांघ, गाल, दाढ़ी, लिंग, पेट या अण्डकोष में होता है।परिचय :

विभिन्न भाषाओं में नाम :


हिन्दी    

दाद 

अंग्रेजी         

रिंगवार्म

पंजाबी         

दाद 

बंगाली         

दद्रु, दाद


गुजराती   

दाद्रा, दाद  

कन्नड़         

तादु, दद्दु

मलयालम 

वातातप्पु  

मराठी    

नायटा, गजकर्ण

असमी         

खार 

उड़िया    

तादू

तमिल         

पादई, इचिल थाजान्भ

 लक्षण : 

1. इमली :
2. मूली :
3. लहसुन : अगर दूध पीने वाले बच्चे को दाद हो जाये तो एक लहसुन की कली को जलाकर उसकी राख को शहद में मिलाकर दाद पर लगाने से लाभ होता है। दाद होने पर लहसुन को खाने के साथ दाद पर लगाना भी अच्छा रहता है।
4. गुलकन्द : गुलकन्द को दूध के साथ सेवन करने से दाद कुछ ही दिनों में मिट जाता है।
5. सुहागा :
6. नारंगी : नारंगी की पोटली बनाकर दाद पर बांधने से दाद ठीक हो जाता है।
7. तिल : 2 चम्मच तिल के तेल को गर्म करके उसमें तारमीरा का तेल मिला लें। फिर उसके अन्दर 2 चम्मच पिसी हुई राल और 1 चम्मच पीला मोम मिलाकर इसका लेप बना लें। इस लेप को दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
8. प्याज :
9. नींबू :
10. बथुआ : बथुए को उबालकर निचोड़कर इसका रस पी लें और इसकी सब्जी खा लें। बथुए के कच्चे पत्तों को पीसकर, निचोड़कर उसका रस निकाल लें। इस 2 कप रस में आधा कप तिल का तेल मिलाकर हल्की-हल्की आग पर पका लें। जब रस जल जाये और बस तेल बाकी रह जाये तो तेल को छानकर शीशी में भर लें। इस तेल को दाद पर लम्बे समय तक लगाते रहने से लाभ होता है।
11. नीम :
12. गाजर :
13. आलू : रोजाना कच्चे आलू का रस पीने से दाद जल्दी ही ठीक हो जाता है।
14. तुलसी :
15. अजवाइन :
16. मजीठ : मजीठ को शहद में घिसकर लगाने से दाद कुछ ही समय में ठीक हो जाता है।
17. मिर्च : 125 ग्राम लालमिर्च को लगभग 175 ग्राम सरसों के तेल में डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। इसके उबलने के बाद इसे छान लें। लाल मिर्च का यह तेल लगाने से दाद जल्दी ही ठीक हो जाता है।
18. नमक : नमक को पानी में घोल कर लेप बनाकर हर 1 घंटे के बाद दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
19. बायविडंग : बायविडंग को पीसकर दाद पर लेप करने से दाद ठीक हो जाता है।
20. बांस : बांस की जड़ को घिसकर दाद पर लगाने से बहुत जल्दी लाभ होता है।
21. कबीला : कबीला (कमीला) को तेल में मिलाकर लगाने से दाद मिट जाता है।
22. हींग : दाद को खुजालकर उस पर हींग का लेप करने से दाद ठीक हो जाता है।
23. आक :
24. चना : 64 दिन तक लगातार बिना नमक के चने के आटे की रोटी खाने से दाद, खुजली और खून की खराबी दूर हो जाती है। इसके साथ घी भी ले सकते है।
25. हल्दी :
26. कासमर्द : कासमर्द के पत्तों का रस दाद पर लगाने से या पत्तों को पीसकर दाद पर बांधने से दाद ठीक हो जाता है।
27. बघण्डी : दाद के ऊपर बघण्डी का दूध लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
28. चकबड : चकबड़ के बीजों को मूली के पत्तों के साथ या नींबू के रस के साथ पीसकर दाद पर लगाने से लाभ होता है। जिन रोगों में त्वचा सूज जाती है उनमें ये लेप बहुत ही लाभकारी असर करता है।
29. कनेर :
30. वनतुलसी : वनतुलसी के पत्तों का रस लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
31. लिसोड़ा : लिसोड़ा के बीजों की मज्जा को पीसकर दाद पर लगाने से दाद मिट जाता है।
32. करंज : दाद को नाखून से खुजालकर करंज के बीज के तेल में नींबू का रस मिलाकर रोजाना 2 से 3 बार लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
33. पारीष पीपल :
34. दही : दही में बेर के पत्तों को पीसकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
35. विसानी : विसानी के पत्तों को बारीक पीसकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
36. चूना : पुराना चूना और तिली के तेल को एकसाथ मिलाकर लगाने से दाद साफ हो जाता है।
38. बेर : बेर की कोंपलों (मुलायम पत्ते) और लहसुन की कली को जलाकर घी में मिलाकर लगाने से दाद मिट जाता है।
39. सोंठ : चंदन, सोंठ, सुहागा को बराबर मात्रा में पीसकर लगाने से दाद जल्दी ठीक हो जाता है।
40. अनार :
41. अंजीर : अंजीर का दूध लगाने से गुठली-दाद जल्दी ही ठीक हो जाता है।
42. गुलबच : गुलबंच की मींगी (बीज) को घिसकर लगाने से गुठली-दाद ठीक हो जाता है।
43. अमलतास :
44. सिंघाड़ा :
45. सेंधानमक : मिट्टी के तेल में सेंधानमक को चंदन की तरह पीसकर दाद पर लगाने से दाद बिल्कुल साफ हो जाता है।
46. कपूर : गंधक, कपूर और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पानी के साथ पीसकर लगाने से दाद मिट जाता है।
47. गेंदा :
48. नारियल : 100 मिलीलीटर नारियल के तेल में 20 ग्राम कपूर को मिलाकर लगाने से दाद दूर हो जाता है।
49. सरसों :
50. कटहल : कटहल के गर्म पत्तों को पीसकर लगाने से एक्जिमा ठीक हो जाता है।
51. जमीकन्द : जमीकन्द की सब्जी को लगातार काफी समय तक खाने से दाद ठीक हो जाता है।
52. चमेली : पैर के दाद में या किसी भी प्रकार के त्वचा के रोगों में चमेंली के पत्तों को पीसकर लेप करने से लाभ होता है।
53. सतौना : सतौना (सतवन) के दूध को पैर के दाद में लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
54. पपीता : पपीते का दूध दाद पर लगाने से दाद कुछ ही दिनों में ठीक हो जाता है।
55. केला : केले के गूदे को नींबू के रस में पीसकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है। इसको लगाने से पहले तो दाद सूजा हुआ लगेगा, लेकिन डरे नहीं इसे लगाते रहने से दाद जल्दी ही ठीक हो जायेगा।
56. करेला : त्वचा रोग से पीड़ित रोगी के लिए कड़वे करेले की सब्जी खाना बहुत ही लाभकारी है। इसके साथ ही इसके पत्तों को पीसकर जिस स्थान पर दाद हो वहां पर लेप करने से लाभ होता है।
57. गंधक : 1 लीटर मिट्टी के तेल में लगभग 4 ग्राम आंवलासार-गंधक डालकर बोतल को 1 महीने तक धूप में रखे रहने दें। फिर ध्यान रखें की बोतल पर चंद्रमा की रोशनी न पड़े और फिर रूई से यह तेल दाद पर लगाने से दाद बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।
58. शहद : शहद के साथ मजीठ को पीसकर लगाने से हर प्रकार के दाद और त्वचा के रोग ठीक हो जाते है।
59. तूम्बी : तूम्बी के कोयले को घी के साथ पीसकर लगाने से गुठली-दाद समाप्त हो जाता है।
60. हरड़ : हरड़ और चकबड़ को कांजी के साथ पीसकर दाद पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
61. विजयसार : विजयसार के पत्तों को पीसकर लेप करने से पैर का दाद ठीक हो जाता है।
62. कदम : जहां पर दाद हो उस स्थान को दाद से खुजालकर वहां पर कदम के पत्तों को पीसकर बांधने से आराम आ जाता है।
63. अंकोल : लगभग 0.6 ग्राम से 0.12 ग्राम अंकोल (अकोट) की जड़ की छाल को रोजाना 3 बार खाने से या इसके बीज का तेल या जड़ को पीसकर पैर के दाद और हर तरह के त्वचा के रोगों में लगाने से आराम होता है।
64. चालमोंगरा : दाद के ऊपर चालमोंगरा के तेल की मालिश या नीम के तेल की मालिश करने से 1 महीने में दाद ठीक हो जाता है। इसके 10 ग्राम तेल को 50 ग्राम वैसलीन में मिलाकर रख लेते हैं और काफी समय तक इसका प्रयोग करते रहते हैं।
65. ढाक :
66. मालकांगनी : मालकांगनी को कालीमिर्च के बारीक चूर्ण के साथ पीसकर दाद पर मलने से कुछ ही दिनों में दाद ठीक हो जाता हैं।
67. ग्वारपाठा : गाय की छाछ में ग्वारपाठे के बीजों को दाद पर लगाने से लाभ मिलता है।
68. छोंकर : छोंकर के पत्तों को गाय के दही में पीसकर लेप करने से लाभ मिलता है ।
69. दूब हरी : हल्दी के साथ बराबर मात्रा में दूब को पीसकर बने लेप को रोजाना 3 बार लगाने से दाद, खाज-खुजली और फुंसियों में आराम मिलता है।
70. मूंग : मूंग की दाल को छिलके के साथ इतने पानी में डालकर भिगों लें कि दाल उस पानी को सोख लें। 2 घंटे के भीगने के बाद दाल को पीसकर दाद और खाज पर लगाने से आराम आता है।
71. काली राई : काली राई को सिरके के साथ पीसकर लेप करने से दाद मिट जाता है।
72. ग्वारफली : ग्वारफली के पत्तों के रस और लहसुन के रस को साथ मिलाकर दाद (रिंगवर्म) पर लगाने से लाभ होता है।
73. गुलाब :
74. अखरोट : सुबह-सुबह बिना मंजन-कुल्ला किये अखरोट की 5 से 10 ग्राम गिरी को मुंह में चबाकर लेप करने से कुछ ही दिनों में दाद मिट जाता है।
75. निर्मली : निर्मली के बीजों को पानी में घिसकर लगाने से दाद, छाजन, आंख का फूला और दर्द आदि रोग समाप्त हो जाते हैं।
76. पोदीना :
77. शहतूत : शहतूत के पत्तों को पीसकर लेप करने से दाद ठीक हो जाता है।
78. भटकटैया : भटकटैया के 7 से 14 मिलीलीटर पंचांग (जड़, तना, फल, फूल, पत्ती) के रस को शहद के साथ दिन में 2 बार सेवन करने से दाद में लाभ मिलता है अथवा भटकटैया के 1 से 3 ग्राम पंचांग (जड़, तना, फल, फूल, पत्ती) का चूर्ण शहद के साथ दिन में 2 बार सेवन करने से दाद ठीक हो जाता है।
79. पवांड़ (चक्रमर्द) :-
80. बबूल : सांप की केंचुली में बबूल का गोंद मिलाकर दाद के स्थान पर पट्टी बांधने से लाभ होता है।

चेहरे के अनचाहे काले तिल को कैसे हटाएं

चेहरे पर एक-दो से अधिक तिल सुंदरता को बिगड़ने लगते हैं। कुछ आसान उपायों से इन्हें कम किया जा सकता है। (Gharelu Nuskhe - Home Remedy to remove black mole)

चेहरे के अनचाहे तिल को कैसे हटाएं
  • धनिया की पत्ती का पेस्ट बना कर तिल पर लगाने से ये खत्म होते हैं। 
  • एरंड तेल की मालिश से भी तिल को मिटाने में काफी मदद मिलती है। धीरे-धीरे ये गायब हो जाते हैं। 
  • थोड़ा-सा शहद और सन बीज के तेल को मिलाएँ। रोज पाँच मिनट तिल पर लगा कर रगड़ें। इससे त्वचा निखरेगी और तिल गायब हो जायेगा। 
  • एक कप अनान्न्स का रस और 1/4 कप सेंधा नमक मिक्स कर के चेहरे को स्क्रब करें। कुछ दिनों में तिल हल्का पड़ता देखेगा। 
  • लहसुन का पेस्ट रात में सोने से पहले तिल पर लगाएँ। बाद में वहाँ बैंडेज लगा कर छोड़ दें। सुबह त्वचा को हल्के गरम पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से तिल निकाल जाते हैं। 
  • थोड़े अदरक को कुचल कर तिलवाली जगह पर लगाएँ और कपड़े से बांध कर सो जाएं। तिल गायब हो जायेगा। 
  • विटामिन सी की एक गोली पीस कर रात में तिलवाले भाग पर लगाएँ। फिर उस जगह को बैंडेज से ढँक दें। 
  • सिरके से भी तिल को हटाया जा सकता है। सबसे पहले त्वचा को गरम पानी से धो लें। अब रुई से सिरके को तिल पर लगाएँ। 10 मिनट रखने के बाद गरम पानी से चेहरा धो लें। 

बीयर से अपने बालों कि सफाई कैसे करें

How to wash your hair with bear in hindi

बीयर में प्रयाप्त प्रोटीन मौजूद होता है जो खराब बालों को रिपेयर (repair your damaged hairs)करता है साथ ही साथ इसमे मौजूद सुक्रोज और माल्टोज शुगर, बालों को चमकदार बनाने में सहायक होती है। अर्थात यह एक अच्छे कोंडीशनर का भी काम करती है।
बीयर से बालों कि सफाई करने के लिए सबसे पहले बीयर को डी-कार्बोनेट (De-carbonate)कर लें। डी-कार्बोनेट किया हुआ बीयर में प्याज का रस मिला कर किसी बोतल में भर कर अपने बाथरूम में रख लें।

अब अपने बालों को शैंपू कर लें। शैंपू जो आप हमेशा इस्तेमाल करते हैं का प्रयोग कर सकते हैं। आप किसी भी तरह का कंडीशनर का इस्तेमाल न करें क्योंकि आपका बीयर ही आपके बालों के लिए कंडीशनर काकाम करेगी।

इसके बाद सिर में डी-कार्बोनेट किया हुआ बीयर डाल कर पूरे सिर एवं बालों में अच्छी तरह मलाये। अगर आपके दोमुहे बाल है तो आप अपने बालों के छोर को बीयर में 5 मिनट तक डुबो कर भी रख सकते हैं।

अंत में पानी से पूरे सिर एवं बाल को धो लें और किसी तौलिये से बालों को सूखा लें। यहाँ यह बताना आवश्यक है कि बीयर से बालों कि सफाई सप्ताह में मात्र एक या दो बार ही करें। रोजाना यह ना करें नहीं तो आपके बाल शुष्क हो सकते हैं।

बालों के लिए बियर को डी-कार्बोनेट कैसे करें

बालों के लिए बियर को डी-कार्बोनेट कैसे करें

अगर पुरुषों के सामने बीयर का नाम लें तो वे बहुत खुश हो जाते है। पर क्या आपको पता है यह महिलाओं के लिए भी बहुत काम कि चीज है। यह आपके सौंदर्य को निखार सकता है। बीयर के प्रयोग से आपके बालना केवल लंबे और मजबूत होते हैं बल्कि उनमें चमक भी आ जाती है। सिर में होने वाले रूसी कि समस्या से भी छुटकारा मिलती है। परंतु यहाँ यह जानना आवश्यक है बीयर को आप सीधे प्रयोग में न लाए। बीयर को प्रयोग करने से पहले इसे डी-कार्बोनेट (De-carbonate)कर ले अर्थात बीयर से मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड को निकाल लें। बीयर से कार्बन डाई ऑक्साइड निकालने को ही डी-कार्बोनेट कहते हैं।
Benefit of Beer for hair growth
बीयर को डी-कार्बोनेट करने के लिए इसे बोतल अथवा केन से एक चौड़े बाउल में डाल दें और इसे कम से कम 12 घंटे तक (पूरी रात या पूरा दिन) ऐसा ही छोड़ दें। इससे बीयर से कार्बन डाई ऑक्साइड निकाल जाएगा और यह आपके बालों में प्रयोग करने योग्य बन जाएगा।


प्‍याज के रस से कैसे बढ़ायें बालों की लंबाई

बाल लंबे करने, रूसी दूर करने एवं बाल झड़ने के घरेलू उपाय (Hair loss - Home Remedy in hindi)

काले, मुलायम, घने, चमकीले, लंबे और मजबूत बालों की इच्छा हर स्त्री को होती है। यह उसके सौंदर्य का प्रतीक होता है। अतः यदि किसी स्त्री के बाल रूखे (Rukhe baal) हो जाए या उसके बाल झड़ने (Hair loss) लगे तो निश्चित रूप से उस स्त्री को चिंता सताने लगेगी। विशेष कर उन महिलाओं को जो दफ्तरों में काम करते हैं, जिन्हें अपने सौन्दर्य को बनाए रखने के लिए समय नहीं मिल पता है। परंतु मै सोचती हूँ कि अपने बालों कि देख-भाल (Balon ki dekh bhal) करना इतना मुश्किल भी नहीं है। बस हमें हफ्ते में दो दिन अपने बालों के देख-भाल के लिए निकालना है और कुछ घरेलू उपायों को करके अपने बालों कि चमक वापस पा सकते हैं।
प्याज न केवल हमारे सब्जियों में स्वाद भरता है बल्कि इसमें विद्यमान कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को शक्ति प्रदान करता हैं। एक प्याज में 15% विटामिन सी, 27% बाइयोटिन (विटामिन बी7 एवं विटामिन एच) पाया जाता हैं। विभिन्न शोधों में यह पाया गया है कि बाइयोटिन एवं विटामिन सी बालों कि बढ़ोत्तरी के लिए आवश्यक तत्व है। यदि हम अपने बालों में ये तत्वों को देना शुरू करते हैं तो हमारे बालों का बढ़ना (hair growth)शुरू हो जाता हैं। इसके अलावा इसमे एंटी-बैक्टीरियल गुण पाये जाते है जिससे सिर में होने वाले रूसी एवं सिर के संक्रामण को दूर कर सकते हैं।

प्रस्तुत है हर घर में पाये जाने वाले प्याज तथा इसके रस से संबन्धित कुछ घरेलू नुस्खे जो आपके बालों के लिए फायदेमंद होंगे।
1. एक बड़ा प्याज लीजिए। इसका छ्ल्का उतार कर दोनों छोर को काट लें। अब इस प्याज को अच्छी तरह धो लें। फिर इस प्याज का रस (Pyaj ka ras) निकाल लें। प्याज के रस को अपने सिर के त्वचा में अच्छी तरह लगाएँ। जब पूरे सिर में प्याज का रस लग जाए तो सिर को एक साफ तौलिये से लपेट लें ताकि आपके सिर के बाल इसे अवशोषित कर लें। आधे घंटे के बाद आप अपने सिर को किसी अच्छे शैंपू से अच्छी तरह धो लें।
(Balon se sambandhit rojon ke liye Pyaj ka ras)

2. प्याज का रस और बीयर
Benefit of Beer for hair growth
फोटो स्रोत : www.mirror.co.uk
प्याज के रस और बीयर (beer) (डी-कार्बोनेट किया हुआ) दोनों को मिला कर सिर कि त्वचा में एवं बालों में लगाने से बालों के बढ़ने (hair growth) में सहायक होता है एवं बाल प्रकृतिक रूप से चमकदार बनाती है। बीयर में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है जो खराब बालों को रिपयर (repair damaged hairs)एवं नये बालों को उगने में सहायक होता है, दूसरी ओर इसमे मौजूद सुक्रोज और माल्टोज शुगर बालों को चमकदार बनाने में सहायक होती है। यह एक अच्छे कंडीशनर (a good conditioner)का काम करती है। इसे आप सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।

3. प्याज के रस में थोड़ा बादाम का तेल मिला लें। अब इस मिश्रण से अपने बालों का मसाज करें। इससे आपके बालों को पोषण तत्व प्राप्त होता है जो बालों के विकास में सहायक होता है। मसाज करने के उपरांत अपने सिर को लपेट लें और भाप लें। इससे आपके सिर में स्थित मृत त्वचा हट जाती है और आपका सिर साफ हो जाता है।
4. झड़े हुए बाल पुनः प्राप्त करने के लिए यह घरेलू उपाय बहुत ही कारगर है। इसके लिए सबसे पहले प्याज का पेस्ट बना लें। अब इस प्याज के पेस्ट में कुछ बूंद शहद मिला लें। इस तरह बने पेस्ट को अपने सिर के उस भाग पर लगाएँ जहां बाल कम है।
(Honey & Onion Hair Loss Home Remedy)

5. प्याज का रस और नींबू का मिश्रण आपके सिर में हुए रूसी को दूर करने और बालों का झड़ना दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए सबसे पहले आप प्याज का रस निकाल लें। इस प्याज के रस में थोड़ा नींबू का रस मिला कर मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपने सिर के त्वचा में अच्छी तरह लगाएँ। 
(Lemon & Onion Hair Loss Home Remedy)

6. क्या आप जानते हैं जो रम लोग नशे के लिए पीते हैं इसके कई घरेलू नुस्खे भी है। रम को बाल के झड़ने (hair loss) पर देसी नुस्खे के रूप में प्रयोग किया जाता है। इसके लिए एक गिलास में एक प्याज को घिस कर (कदूकस कर) डाल दें। अब इसमें प्याज के ऊपर तक रम डाल कर 24 घंटे छोड़ दें। दूसरे दिन इसे अच्छी तरह हिला कर दूसरे बर्तन में छान लें। इस तरह तैयार मिश्रण से आप अपने सिर एवं बालों का मसाज करें। इससे आपके बालों में मजबूती आएगी और बालों का झड़ना भी रुक जाएगा। 
(Rum & Onion Hair Loss Home Remedy)

7. वैसे आप में से अधिकांश लोग यह तो जानते ही है की बालों के लिए अंडा काफी फायदेमंद होता है। अगर आप लंबे, घने और चमकीले बालों की चाह रखते हैं तो इसे आजमा सकते हैं। इसके लिए प्याज का रस लें, इसमे अंडे के सफ़ेद हिस्से को मिला कर पेस्ट बना लें। इस तरह बने पेस्ट को अपने सिर और बालों में लगा कर 20-25 मिनट तक छोड़ दें। अंत में अपने बालों को शैंपू से अच्छी तरह धो लें। 
(Egg & Onion Hair Loss Gharelu Nuskhe)

मेरी सलाह बस इतनी है कि आप एक समय में सिर्फ किसी एक ही उपाय को आजमाये। धन्यबद।