क्या आप जानते हैं विंडोज XP के वालपेपर का फॉटोग्राफर कौन था

आज हर कोई कंप्यूटर का इस्तेमाल करने लगा है और ऊपर दिए गये तस्वीर से अवश्य परिचित होंगे। यह वह तस्वीर है जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। एक हरी-भरी घास की पहाड़ी ऊपर नीला आसमान और कुछ सफेद बादल के टुकड़े। तस्वीर जितना ही शांत दिखने वाला है उतना ही मनमोहक भी है। माइक्रोसॉफ़्ट के अनुसार यह एक अरब से भी ज्यादा लोगों के कंप्यूटर डेस्कटॉप की शोभा बढ़ा चूका है। इस वॉलपेपर की कहानी भी काफी मजेदार है।

1990 के दशक में कैलिफोर्निया स्थित नापा घाटी में भयानक कीट संक्रमण हुआ था। ये कीट वहां के अंगूर के फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया और नापा घाटी इस संक्रमण से पूरी तरह से तबाह हो गया। इस तबाही के बाद नापा घाटी से अंगूर की फसल को हटा कर वहां हरा-भरा समतल घांस का मैदान तैयार किया गया। यह तस्वीर इसी नापा घाटी में नेशनल जियोग्राफी के एक फोटोग्राफर चार्ल्स ओ रियर ने वर्ष 1996 में खिंचा था। एक बार फोटोग्राफर अपने प्रेमिका जो बाद में उसकी पत्नी बन गई, से मिलने उसके घर जा रहे थे। रास्ते में नापा घाटी में उसने अपनी कार रोकी। उसे वहां का प्राकृतिक दृश्य काफी अच्छा लगा। उन्होने अपना कैमरा निकाला और उस हरी-भरी पहाड़ी का तस्वीर ले लिया।
इस तस्वीर को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज XP का वॉलपेपर बनाया। तस्वीर लेते समय चार्ल्स को यह बिल्कुल भी आभास नहीं था कि एक दिन उसके द्वारा खींची गई तस्वीर उसका नाम इतिहास में दर्ज करवा देगा। आज पूरी दुनिया में इस तस्वीर को सबसे ज्यादा लोगों द्वारा पहचाना जाता है।

टोंमटाटो एक विचित्र पौधा जो टमाटर और आलू दोनों पैदा करता है

आज शहरों में जगह कम होती जा रही है। बागवानी के शौकीन अपने बालकनी में ही कुछ पौधे लगा कर अपनी शौक पूरा कर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई ऐसा पौधा मिल जाए जो एक ही पौधे में दो-दो सब्जी उत्पन्न कर सकता है तो इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगा।
Source: thompson-morgan
यूनाइटेड किंगडम की एक बागवानी कंपनी थोम्पसन और मॉर्गन ने एक ऐसे पौधे को विकसित किया है जो टमाटर और आलू दोनों का पैदावार एक ही पौधा में करता है। इस पौधे को आप अपने बागान या फिर अपने फ्लैट के बालकनी में भी लगा सकते हैं। इस तरह पैदा हुए टमाटर और आलू का स्वाद दूसरे टमाटर और आलू की तरह ही होता है। अर्थात एक ही पौधा से आप टोमॅटो कैचप और चिप्स का मजा ले सकते हैं। यह हाइब्रिड पौधा किसी जेनेटिक इंजीनियरिंग का परिणाम नहीं है बल्कि इसे टमाटर और आलू के पौधे को ग्राफ्ट (कलम) कर विकसित किया गया है। थोम्पसन और मॉर्गन कंपनी ने इस पौधे का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह पौधा पहुँच सके।