Search This Blog

क्या आप जानते हैं विंडोज XP के वालपेपर का फॉटोग्राफर कौन था

आज हर कोई कंप्यूटर का इस्तेमाल करने लगा है और ऊपर दिए गये तस्वीर से अवश्य परिचित होंगे। यह वह तस्वीर है जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। एक हरी-भरी घास की पहाड़ी ऊपर नीला आसमान और कुछ सफेद बादल के टुकड़े। तस्वीर जितना ही शांत दिखने वाला है उतना ही मनमोहक भी है। माइक्रोसॉफ़्ट के अनुसार यह एक अरब से भी ज्यादा लोगों के कंप्यूटर डेस्कटॉप की शोभा बढ़ा चूका है। इस वॉलपेपर की कहानी भी काफी मजेदार है।

1990 के दशक में कैलिफोर्निया स्थित नापा घाटी में भयानक कीट संक्रमण हुआ था। ये कीट वहां के अंगूर के फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया और नापा घाटी इस संक्रमण से पूरी तरह से तबाह हो गया। इस तबाही के बाद नापा घाटी से अंगूर की फसल को हटा कर वहां हरा-भरा समतल घांस का मैदान तैयार किया गया। यह तस्वीर इसी नापा घाटी में नेशनल जियोग्राफी के एक फोटोग्राफर चार्ल्स ओ रियर ने वर्ष 1996 में खिंचा था। एक बार फोटोग्राफर अपने प्रेमिका जो बाद में उसकी पत्नी बन गई, से मिलने उसके घर जा रहे थे। रास्ते में नापा घाटी में उसने अपनी कार रोकी। उसे वहां का प्राकृतिक दृश्य काफी अच्छा लगा। उन्होने अपना कैमरा निकाला और उस हरी-भरी पहाड़ी का तस्वीर ले लिया।
इस तस्वीर को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज XP का वॉलपेपर बनाया। तस्वीर लेते समय चार्ल्स को यह बिल्कुल भी आभास नहीं था कि एक दिन उसके द्वारा खींची गई तस्वीर उसका नाम इतिहास में दर्ज करवा देगा। आज पूरी दुनिया में इस तस्वीर को सबसे ज्यादा लोगों द्वारा पहचाना जाता है।