चेहरे के अनचाहे काले तिल को कैसे हटाएं

चेहरे पर एक-दो से अधिक तिल सुंदरता को बिगड़ने लगते हैं। कुछ आसान उपायों से इन्हें कम किया जा सकता है। (Gharelu Nuskhe - Home Remedy to remove black mole)

चेहरे के अनचाहे तिल को कैसे हटाएं
  • धनिया की पत्ती का पेस्ट बना कर तिल पर लगाने से ये खत्म होते हैं। 
  • एरंड तेल की मालिश से भी तिल को मिटाने में काफी मदद मिलती है। धीरे-धीरे ये गायब हो जाते हैं। 
  • थोड़ा-सा शहद और सन बीज के तेल को मिलाएँ। रोज पाँच मिनट तिल पर लगा कर रगड़ें। इससे त्वचा निखरेगी और तिल गायब हो जायेगा। 
  • एक कप अनान्न्स का रस और 1/4 कप सेंधा नमक मिक्स कर के चेहरे को स्क्रब करें। कुछ दिनों में तिल हल्का पड़ता देखेगा। 
  • लहसुन का पेस्ट रात में सोने से पहले तिल पर लगाएँ। बाद में वहाँ बैंडेज लगा कर छोड़ दें। सुबह त्वचा को हल्के गरम पानी से धो लें। कुछ दिनों तक ऐसा करने से तिल निकाल जाते हैं। 
  • थोड़े अदरक को कुचल कर तिलवाली जगह पर लगाएँ और कपड़े से बांध कर सो जाएं। तिल गायब हो जायेगा। 
  • विटामिन सी की एक गोली पीस कर रात में तिलवाले भाग पर लगाएँ। फिर उस जगह को बैंडेज से ढँक दें। 
  • सिरके से भी तिल को हटाया जा सकता है। सबसे पहले त्वचा को गरम पानी से धो लें। अब रुई से सिरके को तिल पर लगाएँ। 10 मिनट रखने के बाद गरम पानी से चेहरा धो लें। 

सनटैन की समस्या में असरदार है बेसन का लेप

गर्मी में सनटैन आम समस्या है। एक बार सनटैन हो जाने पर त्वचा की सामान्य रंगत को वापस लौटाना बेहद मुश्किल होता है। यहाँ प्रस्तुत है सनटैन  हटाने के कुछ आसान घरेलू उपाय

सनटैन की समस्या में असरदार है बेसन का लेप
  • एक कच्चे आलू का छिलका उतार कर इसे पीस लें। इसे प्रभावित त्वचा पर लगा कर आधे घंटे तक सूखने दें। इसके बाद त्वचा को ताजे पानी से धो लें। 
  • बेसन को पानी में मिलाएँ और सनटैन वाली त्वचा पर लेप की तरह लगाएं। 20 मिनट बाद इसे पानी से धो लें। इसमें नींबू का रस और दही भी मिला सकते हैं। 
  • दही त्वचा को ठंडक देता है। यह लाली को कम करता है और त्वचा के छिद्रों को खोलता है। नहाने से पहले रोजाना त्वचा पर दही लगाएं। 
  • एक कटोरी कच्चे दूध में थोड़ी मात्र में दही और नींबू का रस मिलाएँ। इसे त्वचा पर लगा कर सुखाने के लिए छोड़ दें फिर इसे पानी से धो दें। त्वचा चमकने लगेगी। 
  • नींबू प्रकृतिक ब्लीच का काम करता है। आप सिर्फ नींबू के रस में चीनी मिला कर प्रभावित त्वचा पर लगा कर छोड़ें। सूखने के बाद इसे ताजे पानी से धो लें। 
  • औटमील पाउडर और छाछ मिला कर पेस्ट बनाएँ और प्रभावित त्वचा पर लगाएं। पेस्ट को 20 मिनट तक छोड़ें, फिर पानी से धो लें। 
  • एलोवेरा जेल रोज चेहरे पर लगाएं। एक हफ्ते के भीतर ही त्वचा का रंग साफ लगेगा।