थकान से होने वाले पैर दर्द पर ये उपाय अपनाएं - Pair dard dur karne ke upay

काम-काज के थकान से महिलाएं अकसर पैर दर्द से परेशान (Pair dard se pareshan) होती है। कुछ आसान उपायों को अपना कर आप दर्द से छुटकारा (Dard se chutkara) पा सकते हैं। 

थकान से होने वाले पैर दर्द पर ये उपाय अपनाएं
  • एक तौलिये में बर्फ के कुछ टुकड़े रखें। पैर के जिस भी हिस्से में दर्द (Dard) हो रहा हो, वहाँ पर 15 से 20 मिनट लगा कर रखें। इससे दर्द कम होगा। अगर पैरों में सूजन (Pairon me sujan) होगी, तो वह भी दूर हो जाएगी। 
  • मसाज से ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। इस कारण दर्द (pain) से राहत मिलती है। जैतून, नारियल या सरसों तेल से प्रभावित हिस्से में मालिश करने से भी पैरों के दर्द से राहत (Pairon ke dard se rahat) मिलती है। 
  • एक चम्मच हल्दी पाउडर को तिल के साथ मिला कर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आधे घंटे तक पैर में लगा कर रखें। इससे काफी राहत मिलती है। 
  • दूध में हल्दी पाउडर मिला कर पीने से भी दर्द (pain) दूर होता है। 
  • एक या दो कप सेब के सिरके को हल्के गरम पानी में मिला कर आधा घंटे तक पैर को पानी में रखें। 
  • हल्के गरम पानी में आधा कप इप्सम साल्ट को पानी में डालें। पानी में 15 मिनट तक पैर को डूबा कर रखें। 
  • अदरक के तेल से दिन में दो या तीन बार मालिश करने से राहत मिलती है। 
  • अंडी के तेल में नींबू का रस मिला कर पैर में मालिश करें। 
  • हल्के गरम पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिला कर पीने से भी दर्द से राहत मिलती है। 
  • विटामिन डी की कमी से भी पैर में दर्द हो सकता है। ऐसे में विटामिन डी का डोज लेने से दर्द में राहत मिलती है। 

दाद (Ringworm) ठीक करने के घरेलू उपाय

दाद क्या होता है? What is Ringworm in hindi?

दाद (Ringworm) एक फंगल संक्रामण (Fungal infection) है जो शरीर के किसी भी भाग जैसे सिर, पैर, गर्दन या किसी भी अंदरूनी अंगों में हो सकता है। यह लाल या हल्का भूरा रंग का होता है जिसका आकार गोल होता है। पसीने लगने पर इसमें बहुत ज़ोरों से खुजली होने लगती है और यह तेजी से फैलने लगता है। यह किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है। थोड़ी सफाई रखें तथा कुछ घरेलू उपाय को अपना कर इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। 
एक्जिमा या दाद ठीक करने के घरेलू उपाय
लहसुन का रस: लहसुन को छील कर और बारीक काट कर दाद प्रभावित क्षेत्र (Dad prabhavit chetra) इसे रात भर रहने दें।

एप्पल वेनिगर: रुई के टुकड़े को एप्पल साइडर वेनिगर में डुबोएँ और दाद प्रभावित क्षेत्र पर दिन में 5 बार लगाएँ। तीन दिनों में ही असर दिखेगा।

नारियल तेल: रोज रात में सोने से पहले नियम से नारियल तेल लगाएँ। ऐसा कई दिनों तक करें।

जोजोबा तेल और लेवेंडर तेल: एक चम्मच जोजोबा तेल में एक बूंद लेवेंडर तेल मिलाएँ। इसे रुई की मदद से दाद (Ringworm) प्रभावित हिस्से पर लगाएँ।

सरसों:सरसों को 30 मिनट के लिए पानी में भिगोएँ, फिर उसे पीस कर मोटा पेस्ट तैयार करें। इसे दाद (Ring worm) प्रभावित जगह पर लगाएँ, इससे लाभ होगा।

हल्दी: रुई से ताजी हल्दी का रस शरीर पर लगाएँ। इसे दिन में तीन बार लगाएँ।

सिरका और नमक: नमक और सिरका का गाढ़ा पेस्ट बनाएँ। इसे प्रभावित क्षेत्र पर दिन में 5 बार लगाएँ। सात दिनों तक लगाने से लाभ मिलेगा।

एलोवेरा: एलोवेरा के रस को शरीर पर लगाएँ और रातभर उसे ऐसे ही छोड़ दें। सुबह धो लें। इसे रोग के ठीक होने तक लगाएँ।