अद्भुत है जापान का अंडर वॉटर रोलर कोस्टर

यह अद्भुत रोलर कोस्टर जापान के योकोहमा शहर में स्थित है। इसे गायब होने वाला रोलर कोस्टर (Roller coaster) भी कहा जाता है। दरअसल यह रोलर कोस्टर तेजी से ऊपर से आते हुए एक बड़ी से पुल (तालाब) में बने टनल में चला जाता है। टनल के पास कुछ फब्बारे ऐसे लगे हुए है जिससे रोलर कोस्टर पर सवार लोगों को ऐसा लगता है मानों वे पानी में डाइव लगा रहे हैं।

पूरे रोलर कोस्टर के ट्रैक की लंबाई लगभग 744 मीटर है। इसका कुछ हिस्सा हवा में है और कुछ हिस्सा एक पुल के अंदर बने टनल में है। यह अधिकतम 35 मीटर की ऊंचाई तक जाती है। योकोहामा में स्थित कोस्मोलैंड में अंडर वाटर रोलर कोस्टर के अलावा फेरिस व्हील, क्लिफ ड्रॉप राइड, हंटेड हाउस, सफाई पेट्स, एलईडी और मेरी गो राउंड प्रमुख है।
पूरा कोस्मोलैंड को तीन भागों में बांटा गया है। बच्चों के लिए किड्स कार्निवल जॉन बनाया गया है। जहां छोटे बच्चों के लिए कई राइड्स हैं। मेरी-गो-राउंड, कार एंड ट्रेन राइड बच्चों का मुख्य आकर्षण हैं।

क्या आप जानते हैं विंडोज XP के वालपेपर का फॉटोग्राफर कौन था

आज हर कोई कंप्यूटर का इस्तेमाल करने लगा है और ऊपर दिए गये तस्वीर से अवश्य परिचित होंगे। यह वह तस्वीर है जिसे दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। एक हरी-भरी घास की पहाड़ी ऊपर नीला आसमान और कुछ सफेद बादल के टुकड़े। तस्वीर जितना ही शांत दिखने वाला है उतना ही मनमोहक भी है। माइक्रोसॉफ़्ट के अनुसार यह एक अरब से भी ज्यादा लोगों के कंप्यूटर डेस्कटॉप की शोभा बढ़ा चूका है। इस वॉलपेपर की कहानी भी काफी मजेदार है।

1990 के दशक में कैलिफोर्निया स्थित नापा घाटी में भयानक कीट संक्रमण हुआ था। ये कीट वहां के अंगूर के फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया और नापा घाटी इस संक्रमण से पूरी तरह से तबाह हो गया। इस तबाही के बाद नापा घाटी से अंगूर की फसल को हटा कर वहां हरा-भरा समतल घांस का मैदान तैयार किया गया। यह तस्वीर इसी नापा घाटी में नेशनल जियोग्राफी के एक फोटोग्राफर चार्ल्स ओ रियर ने वर्ष 1996 में खिंचा था। एक बार फोटोग्राफर अपने प्रेमिका जो बाद में उसकी पत्नी बन गई, से मिलने उसके घर जा रहे थे। रास्ते में नापा घाटी में उसने अपनी कार रोकी। उसे वहां का प्राकृतिक दृश्य काफी अच्छा लगा। उन्होने अपना कैमरा निकाला और उस हरी-भरी पहाड़ी का तस्वीर ले लिया।
इस तस्वीर को माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज XP का वॉलपेपर बनाया। तस्वीर लेते समय चार्ल्स को यह बिल्कुल भी आभास नहीं था कि एक दिन उसके द्वारा खींची गई तस्वीर उसका नाम इतिहास में दर्ज करवा देगा। आज पूरी दुनिया में इस तस्वीर को सबसे ज्यादा लोगों द्वारा पहचाना जाता है।