नाक में किसी चीज का चला जाना naak me kisi cheej ka chale jana

नाक में किसी चीज का चला जाना

कभी-कभी बच्चे खेलते-खेलते या अनजाने में नाक के अन्दर कांच की गोली, अनाज के दाने या खेलने की कोई दूसरी चीज डाल देते हैं जिसकी वजह से नाक में बहुत दर्द होता है और उसे निकालने में भी बहुत परेशानी होती है।परिचय:

नाक में किसी वस्तु के चले जाने पर उसे निकालने के लियें कुछ साधारण प्रयोग-

नाक की फुंसियां naak ki funsiya

नाक की फुंसियां

1. अजवायन: अजवायन के काढ़े या अजवायन के रस से फुंसियों को अच्छी तरह से साफ करने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
2. कायफल: कायफल को पकाकर बने हुए तेल को फुंसियों पर लगाने से आराम आता है।
3. हरीतकी: हरीतकी को पानी के साथ पीसकर उसमें शहद मिलाकर फुंसियों पर लेप करने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
4. कमीला: कबीला (कमीला) को तेल में मिलाकर नाक की फुंसियों पर लगाने से लाभ होता है।
5. कायफल: कायफल के काढ़े से नाक की फुंसियों को अच्छी तरह से साफ करने से नाक की फुंसियों में आराम आता है।
6. सत्यानाशी: सत्यानाशी (पीला धतूरा) के पीले दूध को घृत (घी) में मिलाकर नाक की फुंसियों पर लगाने से आराम आ जाता है।
7. तिल: तिल के तेल में पत्थरचूर के पत्तों के रस को मिलाकर नाक की फुंसियों पर लगाने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
8. चंदन: चंदन के तेल को उससे 2 गुना सरसो के तेल में मिलाकर लगाने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
9. दारूहल्दी: दारूहल्दी की जड़ के काढ़े से फुंसियों को साफ करने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
10. डिकामाली: पानी में डिकामाली (नाड़ी हिंगु) को मिलाकर फुंसियों को धोने से और लगाने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।