नाक की फुंसियां naak ki funsiya

नाक की फुंसियां

1. अजवायन: अजवायन के काढ़े या अजवायन के रस से फुंसियों को अच्छी तरह से साफ करने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
2. कायफल: कायफल को पकाकर बने हुए तेल को फुंसियों पर लगाने से आराम आता है।
3. हरीतकी: हरीतकी को पानी के साथ पीसकर उसमें शहद मिलाकर फुंसियों पर लेप करने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
4. कमीला: कबीला (कमीला) को तेल में मिलाकर नाक की फुंसियों पर लगाने से लाभ होता है।
5. कायफल: कायफल के काढ़े से नाक की फुंसियों को अच्छी तरह से साफ करने से नाक की फुंसियों में आराम आता है।
6. सत्यानाशी: सत्यानाशी (पीला धतूरा) के पीले दूध को घृत (घी) में मिलाकर नाक की फुंसियों पर लगाने से आराम आ जाता है।
7. तिल: तिल के तेल में पत्थरचूर के पत्तों के रस को मिलाकर नाक की फुंसियों पर लगाने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
8. चंदन: चंदन के तेल को उससे 2 गुना सरसो के तेल में मिलाकर लगाने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
9. दारूहल्दी: दारूहल्दी की जड़ के काढ़े से फुंसियों को साफ करने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।
10. डिकामाली: पानी में डिकामाली (नाड़ी हिंगु) को मिलाकर फुंसियों को धोने से और लगाने से नाक की फुंसियां ठीक हो जाती है।