नाक में कीड़े पड़ना naak me kide

नाक में कीड़े पड़ना  naak me kide 

          नाक के अन्दर कभी-कभी ज्यादा गंदगी हो जाने की वजह से जख्म हो जाता है जिसमे से खून भी निकल आता है। जख्म ज्यादा पुराना हो जाने की वजह से उसके अन्दर कीड़े भी पड़ जाते हैं।परिचय:

1. लहसुन: 3 भाग लहसुन का रस और 4 भाग पानी को एक साथ मिलाकर उस पानी से जख्म को साफ करने से नाक के कीड़े खत्म होकर जख्म भी ठीक हो जाता है।
2. हींग: पिसी हुई हींग को गर्म पानी में मिलाकर नाक में डालने से नाक का जख्म दूर हो जाता है और कीड़े भी समाप्त हो जाते हैं।
3. अजवायन: खुरासानी अजवायन के काढ़े से नाक के जख्म को साफ करने से दर्द कम हो जाता है।
4. फिटकरी: लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग फिटकरी के चूर्ण को 100 ग्राम पानी में डालकर रख लें। इस पानी की 3-4 बूंदे रोजाना 3 से 4 बार सिर को पीछे की ओर झुकाकर नाक के नथुनों (छेदों) में डालने से नाक के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
5. बनतुलसी: रोजाना सुबह, दोपहर और शाम को नाक के नथुनों (छेदों) में बनतुलसी के पत्तों का रस डालने से कीड़े खत्म हो जाते हैं।
6. तारपीन: 100 मिलीलीटर से लेकर 150 मिलीलीटर पानी के अन्दर आधा चम्मच तारपीन का तेल मिलाकर नाक के नथुनों (छेदों) में डालकर नाक को साफ करने से नाक के कीड़े मिट जाते हैं।
7. नीम: नीम के काढ़े को नाक के जख्म पर लगाने से कीड़े खत्म हो जाते हैं और जख्म भी ठीक हो जाता है।
8. बघण्डी: बघण्डी का तेल नाक में लगाने से नाक के जख्म का फैलना रुक जाता है और जख्म ठीक होकर भर जाता है।
9. कैलोन: कैलोन के तेल को रोजाना 2-3 बार नाक के जख्म पर लगाने से नाक का जख्म जल्दी भरकर ठीक हो जाता है।
10. फरहद: फरहद के पत्तों के रस को या इसकें पत्तों को पकाकर बने हुए तेल को रोजाना 2-3 बार नाक में लगाने से नाक के सारे कीड़े बाहर आ जाते है और जख्म भी भर जाता है।