विभिन्न शारीरिक समस्याओं में सोंठ का प्रयोग

अदरक को सूखा कर सोंठ (Sonth) बनायी जाती है। सोंठ का उपयोग (Sonth ka upyog) हर घर में दाल-साग के मसालों में होता है। इसमें स्वास्थ्य के लिए कई लाभदायक गुण होते हैं। हमारे शरीर के लिए सोंठ बहुत फायदेमंद है (Sonth ke fayde)। प्रस्तुत है इसके कुछ घरेलू उपचार (Sonth ke gharelu nuskhe)। 

विभिन्न शारीरिक समस्याओं में सोंठ का प्रयोग
  • सोंठ के चूर (Sonth ka churn) में गुड़ और घी डाल कर छोटे लड्डू बनाएँ और सुबह खाएं। वायु विकार और जुकाम दूर होगा। 
  • थोड़ा सोंठ का चूर्ण और गुड़ को एक चम्मच घी में मिलाएँ और थोड़ा पानी मिला कर गरम करके रबड़ी जैसा बनाएँ। रोज सुबह इसे चाटने से तीन दिनों में सर्दी-जुकाम दूर हो जाती है। 
  • सोंठ का काढ़ा बना कर पीने से देह की कांति बढ़ती है, चित प्रसन्न रहता है और शरीर पुष्ट होता है। 
  • सोंठ, चोटी हरड़ और नागरमोथा का चूर्ण बराबर मात्रा में लें, इसमें दुगुना गुड़ डालें। चने के बराबर गोलियां बना कर चूसें। खांसी और दमा दूर होगी। 
  • सोंठ और ज्वाखार बराबर लेकर घी के साथ छतें और ऊपर से गरम पानी पीएं। इससे अजीर्ण मिटता है। 
  • सोंठ और गुड़ को पानी में मिला कर नाक में उसकी बूंदें डालने से हिचकी दूर होती है। 
  • सोंठ और गुड़ खाने से पीलिया मिटता है। 
  • सोंठ, आंवले और मिश्री का बारीक चूर्ण बना कर सेवन करने से अमलपित्त मिटता है। 
  • सोंठ के रस  (Sonth ke ras) में हल्दी, गुड़ डाल कर पीने से धातुस्राव रुकता है, पेशाब में जानेवाली धातु भी बंद होती है।