गुदा में चुनेने व कीड़े churne

गुदा में चुनेने व कीड़े

       यह अधिकतर बच्चों में होता है। बच्चों के पेट में कब्ज होने के कारण मल (पैखाना) शुष्क (सूखा) हो जाता है जिससे मल त्यागने में परेशानी होती है और गुदा में चुनेने व कीड़े उत्पन्न हो जाते हैं।परिचय :

1. एरण्ड : बच्चों की गुदा में कीड़े होने पर एरण्डी का तेल पिलाकर बच्चे का पेट साफ कराएं। फिर पीली चूब 5 ग्राम और बायबिडंग 5 ग्राम लेकर पीसकर चूर्ण बना लें। आधी चुटकी चूर्ण मां के दूध में मिलाकर रोजाना बच्चे को सुबह देने से लाभ मिलता है।
2. नीम : बच्चे की गुदा में कीड़े होने पर नीम के तेल में रूई भिगोकर बच्चे की गुदा के अन्दर लगाएं। इससे गुदा के कीड़े मर जाते हैं।
3. बायबिडंग : बायबिडंग 5 ग्राम को पीसकर शहद के साथ मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम बच्चे को खिलायें। इससे गुदा के कीड़े मर जाते हैं।
4. चंदन : चंदन के तेल को नींबू के तेल के रस में मिलाकर लगाने से मलद्वार की खुजली दूर हो जाती है।
5. हींग :
6. बारतग : बारतग के बीज पीसकर गाय के घी में मिलाकर गुदा पर लेप लगाने से गुदा के सभी रोग ठीक हो जाते हैं