Search This Blog

मच्छर भागने के घरेलू नुस्खे

कमरे में कपूर जलाने से दूर भागते हैं मच्छर

मौसम बदलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, ऐसे में लोग कीटनाशक पदार्थो का प्रोयोग करने लगते हैं जो मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक है। प्रस्तुत है कुछ घरेलू उपाय, जिनसे मच्छरों को भगाया जा सकता है।
कमरे में कपूर जलाने से दूर भागते हैं मच्छर
नीम का तेल: बराबर मात्र में नीम का तेल और नारियल तेल मिलाएँ और अपने शरीर पर लगा लें। यह आठ घंटे के लिए मच्छर से बचाता है।
नीलगिरी और नींबू का तेल: बराबर अनुपात में नींबू के रस और नीलगिरी के तेल का मिश्रण और शरीर पर इसका इस्तेमाल करें।
कपूर: दरवाजे-खिड़कियाँ बंद कर कमरे में कपूर जलाएँ। 15-20 मिनट तक छोड़ दें। मच्छर भाग जाएंगे।
तुलसी: खिड़की के पास तुलसी का पौधा रखें। यह मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकता है एवं उनकी वृद्धि पर भी लगाम लगता है।
लहसुन: लहसुन की काली पीस कर पानी में उबालें और कमरे में चारों ओर स्प्रे करें। मच्छर भाग जाएंगे।
टी ट्री ऑइल: इसे त्वचा पर लगाएँ या कुछ बूंदें वेपोराइजर में डालें। इसकी गंध से मच्छर भागते हैं।
पुदीना: इसका तेल शरीर पर लगाने या खिड़की के बाहर पौधा रखने से मच्छर भागते हैं। वेपोराइजर में भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।
लैवेंडर: इसका तेल मच्छर को तो भागता ही है, साथ ही यह सुगंधित भी होता है।