दांतों में कीड़े लगना daant me kide

दांतों में कीड़े लगना


        दांतों की नियमित सफाई न करने से दांतों के बीच फंसे अन्न का कण सड़ने लगता है। अन्न के कण के सड़ने से दांतों में कीड़े लग जाते हैं जिससे दांतों की जड़ कमजोर होती है। कीड़े लगने से दांत खोखले बन जाते हैं, मसूढ़े ढीले पड़ जाते हैं तथा दांत टूटकर गिरने लगते हैं। दांतों में कीड़े लगने से दर्द, मसूढ़ों से खून, पीव, मसूढ़ों में सूजन आदि रोग उत्पन्न होते हैं।परिचय :

विभिन्न भाषाओं में नाम :


हिन्दी

दांतों में कीड़े लगना।

अंग्रेजी

वर्म आफ टीथ।

बंगाली

दांते होके।

गुजराती

दांत सर्वुण।

कन्नड़ी

हुलुकु हल्लु।

मलयालम

पुझु पल्लु।

मराठी

दांत कीड़ागे।

उड़िया

दांत पाका कटिबा।

तामिल

सौथथाइप्पल।

तेलगु

पिप्पिपन्न
1. इरिमेदादि : दांतों में कीड़े लग जाने से दांत खोखले बन जाते हैं जिससे दर्द होता रहता है। इरिमेदादि तेल को रूई में लगाकर दांतों के खोखले भाग में रखने से दांतों के कीड़े खत्म होते हैं।
2. सरसों का तेल : नमक और हल्दी को पीसकर सरसों के तेल में मिलाकर प्रतिदिन 2 से 4 बार दांतों पर मलने और खोखले दांतों में रखने से दांत के कीड़े मर जाते हैं।
3. खदिरादि : खदिरादि का तेल रूई में लगाकर दांतों के खोखले भाग में रखने से दांतों में लगे कीड़े नष्ट होते हैं और दर्द से आराम मिलता है।
4. कड़वी तोमी : कड़वी तोमी की जड़ का चूर्ण बनाकर दांतों की जड़ों में लगाने से दांतों के कीड़े नष्ट होते हैं।
5. नमक : भोजन करने के बाद नमक, हल्दी तथा सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर मलने से दांत के कीड़े नष्ट होते हैं।
6. बड़ (बरगद) : कीड़े लगे या सड़े हुए दांतों में बड़ (बरगद) का दूध लगाने से कीड़े और पीड़ा दूर होती है।
7. लौंग : कीड़े लगे दांतों के खोखले भाग में लौंग का तेल रूई में भिगोकर रखने से दांत के कीड़े नष्ट होते हैं।
8. सरफोंका : सरफोंका के रस में रूई भिगोकर दांतों के गड्ढ़े में रखने  से दर्द व कीड़े खत्म होते हैं।
9. कत्था (खैर) : कत्थे को सरसों के तेल में घोलकर प्रतिदिन 2 से 3 बार मसूढ़ों पर मलने से कीड़े, मसूढ़ों से खून आना तथा मुंह की बदबू दूर होती है
10. फिटकरी : प्रतिदिन फिटकरी गर्म पानी में घोलकर कुल्ला करने से दांतों के कीड़े और बदबू खत्म हो जाती है
11. अजवायन : खुरासानी अजवायन को पीसकर खोखले दांत में भरकर रखने से दांतों के कीड़े व दर्द ठीक होते हैं।
12. हींग : हींग को थोड़ा गर्म करके कीड़े लगे दांतों के नीचे दबाकर रखने से दांत व मसूढ़ों के कीड़े मर जाते हैं।
13. चिरमिटी : चिरमिटी की जड़ को कान पर बांधने से दांतों में लगे कीड़े नष्ट होते हैं।
14. अफीम : हींग एवं अफीम मिलाकर गोली बनाकर दांत के गड्ढ़े में रखने से कीड़े मर जाते हैं और दर्द में आराम मिलता है।
15. सत्यानाशी (पीले धतूरे) : सत्यानाशी (पीले धतुरे) के बीज को जलाकर इसके धुंए को मुंह में रखने से दांत के गड्ढ़े का दर्द नष्ट होता है।
16. लाख : लाख को दूध में उबालकर या घी में भूनकर कीड़े लगे दांत के नीचे रखने से कीड़े नष्ट होते हैं।
17. चंदन : चंदन के तेल में रूई भिगोकर दर्द वाले दांत के नीचे दबाकर रखने से दर्द व कीड़े नष्ट होते हैं।
18. दालचीनी : दांत के गड्ढ़े में दालचीनी के तेल में रूई भिगोकर रखने से दांतों के कीड़े नष्ट होते हैं और दर्द शान्त होता
19. कपूर :
20. भटकटैया : कीड़े लगे दांत में भटकटैया के बीज को आग में जलाकर धुंए को मुंह में रखने से रोगी को लाभ मिलता हैं।
21. आक (मदार) : दांत में कीड़े लग जाने से बने गड्ढ़े में आक (मदार) के दूध में रूई को भिगोकर रखना लाभकारी होता है।
22. सुपारी : सुपारी को जलाकर मंजन बनाकर प्रतिदिन मंजन करने से दांतों पर जमे मैल और कीड़े खत्म होते हैं।
23. थूहर : दांतों में कीड़े लग जाने के कारण अधिक पीड़ा उत्पन्न होती है। इस प्रकार के दर्द में थूहर, अकरकरा या अजवायन को पीसकर दांतों पर मलने से कीड़े व दर्द नष्ट होता है।
24. जायफल : जायफल के तेल को दांत के नीचे रखने से दांत के कीड़े मर जाते हैं और दर्द भी खत्म होता है।
25. कलौंजी : रात में सोने से पहले कलौंजी के तेल में रूई को भिगोकर पीड़ित दांत पर लगाने से दांतों की पीड़ित रोगी की पीड़ा नष्ट होती है।
26. इमली : इमली के पके हुए फल को जलाकर उसका धुंआ मुंह में भरने से दांतों के कीड़े मर जाते हैं।
27. नौसादर :
28. बकुची : बावची की जड़ को पीसकर थोड़ी सी मात्रा में भुनी हुई फिटकरी मिलाकर मंजन करने से दांत के कीड़े नष्ट होते हैं। यह दांतों के दर्द को दूर करता है और दांतों को मजबूत बनाता है।