महिलाओं की छाती का जमा दूध निकालना

महिलाओं की छाती का जमा दूध निकालना


1 .खड़िया मिट्टी-
खड़िया मिट्टी 10 ग्राम, कपूर 1.5 ग्राम को पानी में पीसकर सीने पर मालिश करने से महिलाओं की छाती में जमा हुआ दूध निकल जाता है।चिकित्सा-

2. मोम- देशी मोम को गर्म करके महिला की छाती पर मालिश करने से छाती का जमा दूध निकल जाता है।
3. तिल- काले तिलों को दूध या पानी में पीसकर हल्का गर्म करें इसे महिलाओं की छाती पर लेप करने से छाती (सीने) का जमा हुआ दूध निकल जाता है।
4. काहू- काहू के बीज सिरके में पीसकर स्त्रियों के सीने पर लेप करने से सीने का जमा हुआ दूध निकल जाता है।
5. जवारिस- जवारिस कमूनी 6 ग्राम की मात्रा में सोते समय पानी के साथ सेवन करने से छाती का जमा हुआ दूध निकल जाता है।
6. अनार- अनार का छिलका और माजूफल 10-10 ग्राम की मात्रा में लेकर उसे बारीक पीसकर लेप बना लें। इसे महिलाओं की छाती में लेप करने से छाती सख्त हो जाती है।
7. सतावर- सतावर, सौंफ, बिदारीकन्द 50-50 ग्राम लेकर बारीक पीसकर रख लें, फिर 5 ग्राम चूर्ण को दूध या पानी से स्त्रियों को सेवन करायें। इससे स्त्रियों की छाती का जमा हुआ दूध उतर जाता है।
8. मेथी- मेथी, अलसी 10-10 ग्राम की मात्रा में सिरके में पीसकर छाती पर लेप करने से दूध उतर जाता है।
9. जैतून- जच्चा (महिला) की छाती पर जैतून का तेलमालिश करने से सीने में जमा हुआ दूध उतर जाता है।
10. बिदारीकंद- बिदारीकंद 100 ग्राम की मात्रा में कूट-पीसकर इसमें खांड 100 ग्राम की मात्रा में मिला दें। इसे 5-5 ग्राम की मात्रा में दूध के साथ सुबह.शाम सेवन करना चाहिए।