हाथ-पैरों की जलन hath pairon ki jalan

हाथ-पैरों की जलन

           हाथ-पैरों में खुजली होने को हाथ-पैरों की जलन कहते हैं। इसके साथ सूजन तो नहीं होती है लेकिन जलन इतनी अधिक होती है कि हाथ व पैरों को पानी में डुबोकर रखने के लिये रोगी मजबूर हो जाते हैं। यह रोग स्त्रियों में अधिक होता है।परिचय :

1. गुलकन्द- 6 से 10 ग्राम की मात्रा में गुलकन्द को दूध या पानी के साथ सुबह-शाम सेवन करने से शरीर के बाहरी अंग जैसे हाथ-पैरों की जलन, तलुवों की जलन और आंखों की जलन या आंखों से पानी निकलना आदि रोग दूर हो जाते हैं।
2. मेथी : हाथ-पैर की जलन में मेथी के पत्तों को अच्छी तरह से पीसकर मालिश करने से हाथ-पैरों की जलन मिट जाती है।
3. प्याज : प्याज का रस और सरसों के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर मालिश करने से रोगी को लाभ मिलता है।
4. एरण्ड : एरण्ड के तेल को बकरी के दूध में मिलाकर हाथ-पैरों पर मालिश करने से लाभ मिलता है।
5. सिनुआर : हाथ-पैरों की जलन होने पर सिनुआर के पत्तों को अच्छी तरह से पीसकर हाथ-पैरों पर लेप करने से हाथ-पैरों की जलन में लाभ होता है।
6. चंदन : हाथ-पैरों की जलन को दूर करने के लिए हाथ-पैरों पर सरसों के या चंदन के तेल की मालिश करें।
7. कद्दू : कद्दू के बीज हाथ-पैरों पर मलने के बाद थोड़ी देर रखकर खारे पानी में प्रतिदिन धोने से हाथ-पैरों की जलन दूर हो जाती है।
8. शणपुष्पी : शणपुष्पी (सनई, पटसन) के पत्तें को पीसकर लेप करने से हाथ-पैरों की जलन दूर हो जाती है। यह औषधि हाथ-पैरों को ठंडक प्रदान करती है।
9. बेर : हाथ-पैरों की जलन व पसीना अधिक आने पर बेर के पत्तों को पीसकर हाथ-पैरों पर लगाने से रोगी को लाभ मिलता है।
10. बड़ी लोणी : हाथ-पैरों की जलन कम करने के लिए बड़ी लोणी (बड़ी नोनी साग) को पीसकर लेप करने से लाभ मिलता है।
11. घी : हाथ-पैर में जलन हो तो इसके लिये गाय के घी से मालिश करने से रोगी को लाभ मिलता है।
12. मेहंदी : मेहंदी के पत्तों को पीसकर लगाने से हाथ-पैरों की जलन दूर हो जाती है।
13. बंशलोचन : हाथ-पैरों की जलन व अधिक पसीना आने वाले रोगी को 1 ग्राम बंशलोचन को शहद के साथ सुबह-शाम चाटने से आराम होता है।
14. कीकर : कीकर की पत्तियों को छाया में सुखाकर और पीसकर हाथ-पैरों पर मलने से रोगी को लाभ मिलता है। हाथ-पैरों पर पसीना अधिक आने पर पत्तियों को मलने से पसीना आना बंद हो जाता है।
15. फिटकरी : हाथ-पैरों की जलन दूर करने के लिए पानी में फिटकरी घोलकर हथेली और तलुवों को धोने से अधिक पसीना आना बंद हो जाता है और हाथ-पैरों की जलन भी दूर हो जाती है।
16. तेल : पैरों के तलुवों पर सरसों का तेल या चंदन का तेल मलने से रोगी को लाभ पहुंचता है।
17. मक्खन : मक्खन और मिश्री को समान मात्रा में मिलाकर 2 चम्मच की मात्रा में रोजाना सुबह सेवन करने सें लाभ होता है।
18. आम : आम की बौर (फल लगने से पहले निकलने वाले फूल) रगड़ने से हाथ-पैरों की जलन मिट जाती है।
19. जंगली प्याज  : ताजे जंगली प्याज को पत्थर पर घिसकर लेप बना लें। इस लेप को 2 बार पैरों के तलवे पर लगाने से लाभ होता है।